Views: 70
0 0
घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी व विधायक नवीन जायसवाल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी व विधायक नवीन जायसवाल

प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला, बिशनपुर से लौटने के क्रम में पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल ने घाघरा प्रखंड में चल रही विभिन्न समस्याओं से दोनों नेताओं को अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुछ दिनों…

घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी व विधायक नवीन जायसवाल
Read Time:2 Minute, 15 Second
घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी व विधायक नवीन जायसवाल

प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला,

बिशनपुर से लौटने के क्रम में पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल ने घाघरा प्रखंड में चल रही विभिन्न समस्याओं से दोनों नेताओं को अवगत कराया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मवेशी लदे दो कंटेनर पकड़े जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय उल्टा मवेशी पकड़ने वालों पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। इस पर विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी व विधायक नवीन जायसवाल

पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा, रामनवमी और शौर्य यात्रा जैसे आयोजनों में प्रशासनिक दखल बढ़ा है, जो निंदनीय है।

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्ष करने वाली पार्टी है और अन्याय के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।

घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी व विधायक नवीन जायसवाल

मौके पर मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल श्याम किशोर पाठक, सिद्धेश्वर सिंह, मुरली मनोहर सिंह, प्रदीप प्रसाद, अनिल प्रसाद, अमित ठाकुर, सूचित गोस्वामी, अलका देवी, उगम सिंह और शाहिद के. बाजपेयी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी व विधायक नवीन जायसवाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports