डीवीसी तुबेद कोयला खान में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन,झंडोत्तोलन कर ली गई सुरक्षा शपथ

डीवीसी तुबेद कोयला खान में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन,झंडोत्तोलन कर ली गई सुरक्षा शपथ

Views: 53
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
डीवीसी तुबेद कोयला खान में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन,झंडोत्तोलन कर ली गई सुरक्षा शपथ

लातेहार। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के तुबेद कोयला खान में सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन के साथ हुआ, जिसे उप महाप्रबंधक (खनन) एवं खान सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने संपन्न कराया।

झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने सामूहिक रूप से खान सुरक्षा की शपथ ली। इस दौरान कार्य के समय सभी सुरक्षा नियमों एवं मानकों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति की तुरंत सूचना देने की प्रतिज्ञा ली गई।

उप महाप्रबंधक दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा सप्ताह हमें यह स्मरण कराता है कि उत्पादन से पहले मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी से सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने और दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के लिए निरंतर सतर्क रहने का आह्वान किया।

डीवीसी तुबेद कोयला खान में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन,झंडोत्तोलन कर ली गई सुरक्षा शपथ

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) डॉ. ए. लकड़ा, वरीय प्रबंधक (यांत्रिक) अरविंद कुमार, वरीय प्रबंधक (खनन) एस.डी. सिंह, प्रबंधक (यांत्रिक) शैलेंद्र कुमार, प्रबंधक (यांत्रिक) अमित चक्रपाणि, प्रबंधक (खनन) प्रतीक लामा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) शशांक शेखर, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) फैजल नवाज, हलधर कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करना था। झंडोत्तोलन कार्यक्रम का समापन तुबेद कोयला खान में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकल्प के साथ किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

उपायुक्त कीअध्यक्षता में विधि शाखा मामलों की समीक्षा,लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

उपायुक्त कीअध्यक्षता में विधि शाखा मामलों की समीक्षा,लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

आर्ट,कल्चरऔर यूथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर हरिमोहन सिंह सम्मानित,युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

आर्ट,कल्चरऔर यूथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर हरिमोहन सिंह सम्मानित,युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post