उपायुक्त कीअध्यक्षता में विधि शाखा मामलों की समीक्षा,लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

उपायुक्त कीअध्यक्षता में विधि शाखा मामलों की समीक्षा,लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
Views: 85
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second
उपायुक्त कीअध्यक्षता में विधि शाखा मामलों की समीक्षा,लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

लातेहार। आज दिनांक 15.12.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने विभागवार लंबित वादों की संख्या, उनकी प्रगति एवं रिपोर्टिंग की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार से संबंधित सभी न्यायिक प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी प्रतिवादन किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी हित से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्य करते हुए त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिन वादों में प्रतिवेदन या प्रतिकथन लंबित हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में दाखिल कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई से ही लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा संभव है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाना है। सभी विभाग यदि समय पर आवश्यक दस्तावेज एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हैं, तो सरकारी मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और न्यायालय से अनुकूल निर्णय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ श्री बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी, विधि शाखा प्रभारी श्री अनिल मिंज, जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment