Views: 48
0 0
बरहड़वा में विधिक सेवा–सह–मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहड़वा में विधिक सेवा–सह–मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

बरहड़वा। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के तत्वावधान में विधिक सेवा–सह–मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पैनल एडवोकेट विकास कुमार, बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार, डीएसडब्ल्यू चित्रा यादव, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, एमओआईसी डॉ. सरिता टुडू, झामुमो प्रखंड…

बरहड़वा में विधिक सेवा–सह–मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
Read Time:3 Minute, 5 Second
बरहड़वा में विधिक सेवा–सह–मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

बरहड़वा। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के तत्वावधान में विधिक सेवा–सह–मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पैनल एडवोकेट विकास कुमार, बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार, डीएसडब्ल्यू चित्रा यादव, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, एमओआईसी डॉ. सरिता टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर एवं नगर अध्यक्ष धर्मवीर महतो सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सहकारिता, आपूर्ति, कल्याण, पंचायती राज, मनरेगा, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

इस अवसर पर पैनल एडवोकेट विकास कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका एवं कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं एवं पिछड़ा वर्ग के वे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, वे प्राधिकार में आवेदन कर निःशुल्क कानूनी सलाह, वकील की सुविधा एवं केस से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस के सखी मंडल सदस्यों को 80 लाख रुपये का चेक एवं अंश पूंजी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं मनरेगा के तहत चार जॉब कार्ड, दो-दो गाय एवं सूकर शेड का वितरण किया गया। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन, पांच लाभुकों के बीच कंबल वितरण, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हस्तिपाड़ा के 10 विद्यार्थियों को साइकिल, दो लाभुकों के जमीन का म्यूटेशन तथा दो लोगों को सर्वजन पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई।

मौके पर कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार, मनरेगा बीपीओ जेनी विभा किस्कू, जेएसएलपीएस बीपीएम फैज आलम, सेविका सीता देवी, ललिता देवी, अनिता देवी सहित अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports