Views: 72
0 0
मिर्जाचौकी पहुँची शांतिकुंज की ज्योति कलश यात्रा, गायत्री परिवार ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मिर्जाचौकी पहुँची शांतिकुंज की ज्योति कलश यात्रा, गायत्री परिवार ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत

बरहरवा।अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल के नेतृत्व में शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर मिर्जाचौकी पहुंची ज्योति कलश रथ का स्वागत शनिवार साम को किया गया।इस दौरान सुप्रिया वर्णवाल ने बताई की शांतिकुंज की ज्योति कलश यात्रा एक प्रेरणादायी आध्यात्मिक अभियान है।इस यात्रा के अंतर्गत हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से प्रज्वलित अखंड ज्योति जो…

मिर्जाचौकी पहुँची शांतिकुंज की ज्योति कलश यात्रा, गायत्री परिवार ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत
Read Time:2 Minute, 13 Second
मिर्जाचौकी पहुँची शांतिकुंज की ज्योति कलश यात्रा, गायत्री परिवार ने किया श्रद्धापूर्वक स्वागत

बरहरवा।अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल के नेतृत्व में शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर मिर्जाचौकी पहुंची ज्योति कलश रथ का स्वागत शनिवार साम को किया गया।इस दौरान सुप्रिया वर्णवाल ने बताई की शांतिकुंज की ज्योति कलश यात्रा एक प्रेरणादायी आध्यात्मिक अभियान है।इस यात्रा के अंतर्गत हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से प्रज्वलित अखंड ज्योति जो गुरुदेव के दिव्य विचारों की प्रकाश धारा का प्रतीक है देश के प्रत्येक घर, मन और केंद्र तक पहुँचाई जा रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य युग-निर्माण के विचारों और आध्यात्मिक चेतना का व्यापक प्रसार करना है ताकि हर व्यक्ति अपने जीवन में सद्भाव, संस्कार और जागरूकता को आत्मसात कर स्वयं एक चलती-फिरती ज्योति बन सके। यह यात्रा वर्ष 2026 में माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ज्योति कलश रथ हरिद्वार से प्रस्थान कर मिर्जाचौकी की पावन भूमि पर पहुँचा।

इस शुभ अवसर पर गायत्री परिवार के समस्त दीदी-भैया ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम में ईना देवी, सुनीता वर्णवाल, जानकी देवी, ललिता देवी, पिंकी देवी, निभा देवी, सविता देवी, नीलू कुमारी, विभा देवी, सुशीला देवी, सरिता देवी,प्रभु मंडल, रंजीत वर्णवाल, प्रमोद गुप्ता,अंगद वर्णवाल,हर्ष राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports