Read Time:1 Minute, 8 Second
बरहरवा। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों को सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराए गए।
योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में नियमित योग ही स्वस्थ और निरोग रहने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने की आदत डालने की भी सलाह दी।
मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता, अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।