Views: 184
0 0
देवकी बाबा धाम पुल के पास बॉक्‍साइट लदा ट्रक बिजली पोल से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

देवकी बाबा धाम पुल के पास बॉक्‍साइट लदा ट्रक बिजली पोल से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला

रिपोर्टिंग – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा प्रखंड के देवकी बाबा धाम पुल के पास सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। बॉक्‍साइट से भरा ट्रक (संख्या JH08D-6004) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक मौके…

देवकी बाबा धाम पुल के पास बॉक्‍साइट लदा ट्रक बिजली पोल से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला
Read Time:1 Minute, 21 Second
देवकी बाबा धाम पुल के पास बॉक्‍साइट लदा ट्रक बिजली पोल से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला

रिपोर्टिंग – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के देवकी बाबा धाम पुल के पास सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। बॉक्‍साइट से भरा ट्रक (संख्या JH08D-6004) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक मौके पर ही पलट गया और उसके चारों पहिये ऊपर की ओर हो गए।

सौभाग्य से घटना सुनसान इलाके में हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना घटित हो गई।

देवकी बाबा धाम पुल के पास बॉक्‍साइट लदा ट्रक बिजली पोल से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला

दुर्घटना में बिजली का पोल टूट जाने से आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करने में जुट गई।

Loading

देवकी बाबा धाम पुल के पास बॉक्‍साइट लदा ट्रक बिजली पोल से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports