घाघरा–लोहरदगा एनएच पर नवडीहा के पास बॉक्साइट ट्रक की टक्कर, पति–पत्नी गंभीर रूप से घायल

घाघरा–लोहरदगा एनएच पर नवडीहा के पास बॉक्साइट ट्रक की टक्कर, पति–पत्नी गंभीर रूप से घायल
Views: 131
0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second
घाघरा–लोहरदगा एनएच पर नवडीहा के पास बॉक्साइट ट्रक की टक्कर, पति–पत्नी गंभीर रूप से घायल

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा–लोहरदगा एनएच पर नवडीहा के समीप शनिवार को एक बॉक्साइट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिसमें चढ़या निवासी पति–पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आशीष उरांव और उनकी पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। दंपति के साथ बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चा भी था, जिसे हल्की चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आशीष उरांव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से लरंगो गांव जा रहे थे। इसी दौरान घाघरा से लोहरदगा की ओर जा रहा बॉक्साइट ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया।

Loading

घाघरा–लोहरदगा एनएच पर नवडीहा के पास बॉक्साइट ट्रक की टक्कर, पति–पत्नी गंभीर रूप से घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment