Views: 92
0 0
अक्सी पंचायत में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

अक्सी पंचायत में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ

अखिलेश यादव की रिपोर्ट, महुआडाँड प्रखंड के अक्सी पंचायत में बुधवार, 26 नवंबर 2025 को आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं व आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में प्रखंड पदाधिकारी वीडिओ सह सीओ संतोष कुमार…

अक्सी पंचायत में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ
Read Time:2 Minute, 2 Second
अक्सी पंचायत में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ

अखिलेश यादव की रिपोर्ट,

महुआडाँड प्रखंड के अक्सी पंचायत में बुधवार, 26 नवंबर 2025 को आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं व आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में प्रखंड पदाधिकारी वीडिओ सह सीओ संतोष कुमार बैठा, जिप सदस्य स्तेला नगेसिया, मुखिया राजलिया टोप्पो, पंचायत सचिव जागेश्वर उरांव, रोजगार सेवक संजीव कुमार भगत सहित कई विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।

शिविर में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। इसके अलावा आधार नामांकन एवं सुधार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया।

अधिकारियों ने बताया कि आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी और जनहित में बताया।

Loading

अक्सी पंचायत में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports