Views: 97
0 0
जाली नोट चलाने के आरोप में दो युवक पकड़े गए,पुलिस को सौंपा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जाली नोट चलाने के आरोप में दो युवक पकड़े गए,पुलिस को सौंपा

बरहरवा: राधानगर थाना क्षेत्र के अकुनबन्ना चौक स्थित एक दुकान पर पांच सौ रुपये का जाली नोट चलाने के प्रयास में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर गांव के दो युवक मोटरसाइकिल से अकुनबन्ना चौक पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के बाद दुकानदार को 500 रुपये का…

जाली नोट चलाने के आरोप में दो युवक पकड़े गए,पुलिस को सौंपा
Read Time:1 Minute, 27 Second
जाली नोट चलाने के आरोप में दो युवक पकड़े गए,पुलिस को सौंपा

बरहरवा: राधानगर थाना क्षेत्र के अकुनबन्ना चौक स्थित एक दुकान पर पांच सौ रुपये का जाली नोट चलाने के प्रयास में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार राधानगर गांव के दो युवक मोटरसाइकिल से अकुनबन्ना चौक पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के बाद दुकानदार को 500 रुपये का जाली नोट थमा दिया। दुकानदार के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले भी यही युवक इसी प्रकार एक जाली नोट दे चुका था।

दुबारा जाली नोट देने पर दुकानदार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जांच के दौरान पता चला कि युवकों की बाइक में पहले से ही पेट्रोल था और उनके पास असली रुपये भी मौजूद थे, इसके बावजूद उन्होंने जाली नोट को खपाने की कोशिश की।

घटना की सूचना पर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed