Views: 102
0 0
अयोध्या की तर्ज पर मलका बाबा थान के राम जानकी मंदिर में ध्वजारोहण, विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

अयोध्या की तर्ज पर मलका बाबा थान के राम जानकी मंदिर में ध्वजारोहण, विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन

बरहरवा।अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर ध्वजारोहण की तर्ज पर मंगलवार को मलका बाबा थान स्थित राम जानकी मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। विशेष तौर पर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष आरती संपन्न कराई गई। इसके…

अयोध्या की तर्ज पर मलका बाबा थान के राम जानकी मंदिर में ध्वजारोहण, विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन
Read Time:2 Minute, 42 Second
अयोध्या की तर्ज पर मलका बाबा थान के राम जानकी मंदिर में ध्वजारोहण, विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन

बरहरवा।अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर ध्वजारोहण की तर्ज पर मंगलवार को मलका बाबा थान स्थित राम जानकी मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। विशेष तौर पर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष आरती संपन्न कराई गई। इसके बाद 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए भक्तों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। राम भक्तों द्वारा “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति की ओर से भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासक और आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि अयोध्या में हुए ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम से प्रेरित होकर यह आयोजन किया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर भी राम भक्तों में भक्ति, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से फूल-मालाओं और दीपों से सजाया गया था, जिससे मंदिर का वातावरण और भी दिव्य प्रतीत हो रहा था। भक्तों ने परिवार सहित दर्शन-पूजन कर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना की।

मौके पर मुकेश साहा, किशन बर्मन, रतन बर्मन, राम बर्मन, शंकर बर्मन, शिवा कुमार, प्रदीप कुमार झा, प्रदीप विश्वास, धर्मेंद्र कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Loading

अयोध्या की तर्ज पर मलका बाबा थान के राम जानकी मंदिर में ध्वजारोहण, विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports