चिदरी पंचायत के जरकुंडा में डीवीसी टीम का दौरा,केज कल्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण

चिदरी पंचायत के जरकुंडा में डीवीसी टीम का दौरा,केज कल्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण

Views: 38
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second
चिदरी पंचायत के जरकुंडा में डीवीसी टीम का दौरा,केज कल्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चिदरी पंचायत के ग्राम जरकुंडा में डीवीसी का एक विशेष दल मंगलवार को दौरे पर पहुंचा। इस दल का नेतृत्व आईएएस एस. सुरेश कुमार ने किया। टीम ने गांव में संचालित ‘फीस फार्मिंग केज कल्चर’ प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीवीसी अध्यक्ष रंजीत राणा एवं डीवीसी प्रायोजन प्रमुख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दल ने जलाश्रय क्षेत्र में चल रहे केज कल्चर प्रोजेक्ट का बारीकी से अवलोकन किया और वहां कार्यरत मत्स्य जीबी सहयोगी समिति की गतिविधियों को समझा। निरीक्षण के बाद अतिथियों ने तालाब में नौका विहार करते हुए प्रोजेक्ट के संचालन और स्थानीय समुदाय की भागीदारी का प्रत्यक्ष अनुभव लिया।

चिदरी पंचायत के जरकुंडा में डीवीसी टीम का दौरा,केज कल्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण

टीम के स्वागत में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें गीत और नृत्य के रंगों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। आगंतुक दल के सदस्यों ने स्थानीय समिति द्वारा आयोजित बन भोज का भी आनंद लिया।

इस मौके पर अध्यक्ष धीरज कुमार लहेरी, सचिव अशोक महतो, तथा समिति के सक्रिय सदस्य — विशेष्वर महतो, देवेंद्र महतो, यमुना महतो, दिनेश्वर सिंह, निरंजन कुमार महतो, नीरज लहेरी, तुलसी सिंह, गुलाची महतो, जमुना राम, लखीराम मरांडी, चरकू मांझी, काली महतो, चारको रविदास, दशरथ रविदास, सुभाष महतो, तपेश्वर महावीर, नागेश्वर सोमर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

अध्यक्ष धीरज लहेरी ने समिति की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट ने ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर दिए हैं। वहीं डीवीसी अध्यक्ष रंजीत राणा ने आगे भी सहयोग जारी रखने और तकनीकी व वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Loading

चिदरी पंचायत के जरकुंडा में डीवीसी टीम का दौरा,केज कल्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

अप्रौल पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए किए आवेदन

अप्रौल पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए किए आवेदन

झारखंड सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित:विधायक एमटी राजा

झारखंड सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित:विधायक एमटी राजा

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post