अप्रौल पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए किए आवेदन

अप्रौल पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए किए आवेदन

Views: 54
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
अप्रौल पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए किए आवेदन

बोरियों। अप्रौल पंचायत भवन में मंगलवार को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रमुख शांति बासकी, बीडीओ-सह-सीओ नागेश्वर साव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुदामा साह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेठा मुर्मू, प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी एवं मुखिया रोजी मालतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए गए थे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर आबुआ आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। बीडीओ-सह-सीओ नागेश्वर साव ने कहा कि सरकार अब लोगों की समस्याएं घर-घर जाकर सुन रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

प्रमुख शांति बासकी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जनता के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभुकों से आवेदन करने की अपील की।

कैम्प में पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक सहित कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

अप्रौल पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए किए आवेदन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सिसई थाना कुम्हार मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान,74 चालकों से वसूले गए 1.17 लाख रुपये जुर्माना

सिसई थाना कुम्हार मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान,74 चालकों से वसूले गए 1.17 लाख रुपये जुर्माना

चिदरी पंचायत के जरकुंडा में डीवीसी टीम का दौरा,केज कल्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण

चिदरी पंचायत के जरकुंडा में डीवीसी टीम का दौरा,केज कल्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post