झारखंड सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित:विधायक एमटी राजा

झारखंड सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित:विधायक एमटी राजा
Views: 87
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second
झारखंड सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित:विधायक एमटी राजा


उधवा। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण सरफराजगंज, कटहलबाड़ी,दक्षिण पलाशगाछी एवं उत्तर पियारपुर पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। वहीं दक्षिण सरफराजगंज एवं दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने विधायक को फूल माला-पहनाकर व गुलदस्ता देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक एमटी राजा,बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी,थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज झामुमो जिला सह सचिव काजू मल्लिक,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,कांग्रेस के जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी,मुखिया गुलनाज खातून,नफीसा खातून,आजाद शेख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक एमटी राजा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वहीं विधायक ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साईकिल तथा छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। मौके पर प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव,मनरेगा बीपीओ सत्यप्रकाश,प्रियरंजन कुमार,सहायक अभियंता प्रवीण कुमार,कनीय अभियंता रंजन कुमार,विद्युत मिर्घा,हरुण रशीद,हफीजुर रहमान,गुलाब शेख आदि थे।

Loading

झारखंड सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित:विधायक एमटी राजा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment