बरवाडीह के एकलव्य मॉडल विद्यालय में विवाद: आईटीडीए निदेशक पहुंचे जांच करने

बरवाडीह के एकलव्य मॉडल विद्यालय में विवाद: आईटीडीए निदेशक पहुंचे जांच करने
Views: 73
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second
बरवाडीह के एकलव्य मॉडल विद्यालय में विवाद: आईटीडीए निदेशक पहुंचे जांच करने

लातेहार

आईटीडीए निदेशक ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बरवाडीह का किया निरीक्षण, तीन छात्राओं को आधारहीन आरोपों पर बाहर किए जाने का मामला हुआ स्पष्ट

आईटीडीए निदेशक श्री प्रवीण कुमार गगराई ने गुरुवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बरवाडीह का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उस शिकायत के बाद किया गया, जिसमें कक्षा आठ की तीन छात्राओं—निशु कुमारी, सपना कुमारी और प्रियांशु कुमारी—को डायन-बिसाही, भूत-प्रेत, झाड़-फूंक एवं तंत्र-विद्या जैसे मनगढ़ंत और आधारहीन आरोपों के आधार पर विद्यालय से बाहर कर दिए जाने की बात सामने आई थी।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने मामले की गंभीरता से जांच की। उन्होंने तीनों छात्राओं से विस्तृत बातचीत की और उनका काउंसलिंग भी कराया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तंत्र-विद्या या किसी भी प्रकार की अलौकिक गतिविधि जैसी कोई भी बात सत्य नहीं है

बरवाडीह के एकलव्य मॉडल विद्यालय में विवाद: आईटीडीए निदेशक पहुंचे जांच करने

आईटीडीए निदेशक ने विद्यालय प्राचार्य को कड़े निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई, सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विद्यालय प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।
उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निदेशक ने साफ कहा कि आधारहीन मान्यताओं के आधार पर किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव करना गंभीर लापरवाही है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
महत्वपूर्ण रूप से, तीनों बच्चियों ने आज से पुनः विद्यालय ज्वाइन कर लिया है

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बरवाडीह श्रीमती रेशमा रेखा मिंज, विद्यालय के शिक्षक और छात्राओं के परिजन मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment