विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन जामा मस्जिद में प्रतियोगिताओं का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन जामा मस्जिद में प्रतियोगिताओं का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Views: 98
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन जामा मस्जिद में प्रतियोगिताओं का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

उधवा।राजमहल प्रखंड के मंगलहाट स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद परिसर में बुधवार को विश्व विरासत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया, वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान संरक्षण सहायक नीरज ने कहा कि धरोहरें हमारी संस्कृति का दर्पण हैं और इन्हें सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 19 से 25 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को देश की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस मौके पर छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता और वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को 25 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रांची मंडल द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थलों से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न monuments के साथ उनका संक्षिप्त इतिहास भी प्रदर्शित किया गया।

सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह प्रदर्शनी सप्ताह भर चलेगी और लोगों को इससे अवश्य जुड़कर लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में एसडीओ सदानंद महतो, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज कुमार मिश्रा, संरक्षण सहायक नीरज, ड्राफ्ट्समैन महावीर कुमार, फोटोग्राफर के.के. झा, स्कूल प्रधानाचार्य देवकांत कुमार, शिक्षकगण, रांची टीम के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment