कोटालपोखर में मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न, विद्यालय संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

कोटालपोखर में मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न, विद्यालय संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
Views: 197
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
कोटालपोखर में मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न, विद्यालय संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

कोटालपोखर।वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में सोमवार को सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव प्रधान सहायक अध्यापक वार्डेन की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

गोष्ठी में पूर्व की बैठक की कार्रवाई एवं समीक्षा की गई। बीपीओ ने वर्ग 1 से 8 के सभी बच्चों का पोशाक ,छात्रवृत्ति स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, तिथि भोजन एवं मध्याह्न भोजन के संचालन एवं प्रतिदिन अनिवार्य रूप से उसका एस एम एस करने आदि पर विद्यालय वार समीक्षा किया।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने शिक्षकों को डहर ऐप के माध्यम से हाउसहोल्ड सर्वे के बारे में विस्तार पुर्वक बताया,शिक्षक एवं छात्र छात्राओं की प्रतिदिन उपस्थिति ई विद्या वाहिनी के मध्यम से करने की बात कही।संथाली विधालयो में चल रहे पलाश कार्यक्रम पर संगीता मजुमदार द्धारा शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं रजिया उमर के द्धारा एफ एल एन पर शिक्षकों को विस्तार पुर्वक जानकारी दिया।

मौके पर बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद,बीआरपी क्लेलेमेंट सोरेन,उमेश कुमार अभिषेक कुमार,सीआरपी सनाउल्लाअंसारीअब्दुल रउफ अंसारी मोहम्मद इजहार आलम सुअंक मिश्रा,शिक्षक सुनिल कुमार मिश्र, अरुण कुशवाहा, सुरेंद्र यादव अब्दुल अंसारी राजेश मरांडी सलोमी मरांडी सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment