Views: 172
0 0
बरहड़वा में संतमत सत्संग आश्रम की नई समिति का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहड़वा में संतमत सत्संग आश्रम की नई समिति का गठन,व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा

बरहड़वा, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में संचालित संतमत सत्संग आश्रम की व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नई समिति के पुनर्गठन हेतु रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योतिन शाह ने की। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अनोज कुमार तथा बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह…

बरहड़वा में संतमत सत्संग आश्रम की नई समिति का गठन,व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा
Read Time:2 Minute, 15 Second
बरहड़वा में संतमत सत्संग आश्रम की नई समिति का गठन,व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा

बरहड़वा, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में संचालित संतमत सत्संग आश्रम की व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नई समिति के पुनर्गठन हेतु रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योतिन शाह ने की।

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अनोज कुमार तथा बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आश्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसके बाद सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया।

जिसमें संरक्षक के रूप में ज्योतिन साह, रघुनाथ केडिया एवं राजू कुमार डोकानिया को चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेंद्र प्रसाद भगत को सौंपी गई। उपाध्यक्ष मुनीलाल ठाकुर, सचिव जियालाल साह, उपसचिव फाल्गुनी साहा तथा कोषाध्यक्ष राजकुमार साहा बनाए गए। वहीं व्यवस्थापक बिंदु बाबा एवं जवाहर प्रसाद भगत चुने गए।

बरहड़वा में संतमत सत्संग आश्रम की नई समिति का गठन,व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा

प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी वीरेंद्र प्रसाद यादव को दी गई। समिति में सदस्य के रूप में मंजू देवी, सीता देवी, अरविंद कुमार सिंह, धनेश्वर साहा, शिवशंकर साहा, प्रेम सागर पंडित, महेंद्र साहा, रानी देवी, नारायण महतो, मनीष केडिया, किशन डोकानिया, वोलाई पंडित एवं गायत्री देवी को शामिल किया गया।

बैठक में शक्तिनाथ अमन, कमल कृष्ण भगत, भारत भूषण शर्मा, मनोज भगत, कवलजीत शर्मा, सुशील किस्कू, नरसिंह भगत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports