रेड़मा–चियांकी श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब,गुजरात से पधारे कंबली बाबा ने दिया आशीर्वाद

रेड़मा–चियांकी श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब,गुजरात से पधारे कंबली बाबा ने दिया आशीर्वाद
Views: 183
1 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

पलामू, झारखंड। डाल्टनगंज के रेड़मा–चियांकी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में शनिवार को श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। यज्ञ स्थल पर भक्तों ने परिक्रमा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर गुजरात से पधारे कंबली बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।

रेड़मा–चियांकी श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब,गुजरात से पधारे कंबली बाबा ने दिया आशीर्वाद

कंबली बाबा के आशीर्वाद के लिए उमड़े श्रद्धालु

सैकड़ों श्रद्धालु अपने कष्टों और परेशानियों का निवारण कराने कंबली बाबा के शरण में पहुंचे। बाबा के कंबली (ओढ़नी) को चमत्कारी माना जाता है और श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इससे कई रोगों और समस्याओं में राहत मिलती है।

पूर्व मंत्री K.N. त्रिपाठी ने बताया—दूर-दूर से आ रहे लोग

पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी ने बताया कि रांची, दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में इलाज कराकर थक चुके और विवश लोग अब आस लगाकर कंबली बाबा के पास पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा यज्ञ के इस शुभ अवसर पर लोगों को निःशुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं और रविवार तक यहीं रुकेंगे।

अगले महीने फिर आएंगे बाबा

रेड़मा–चियांकी श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब,गुजरात से पधारे कंबली बाबा ने दिया आशीर्वाद

कंबली बाबा ने बताया कि वे अगले महीने फिर पलामू की पावन धरती डाल्टनगंज आएंगे और एक बार फिर जनसेवा के लिए निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराएंगे।

भक्तों की भारी भीड़

यज्ञ स्थल पर हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे। कई लोग रोग, पीड़ा और मानसिक कष्टों के निवारण हेतु बाबा के आशीर्वाद के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment