Views: 212
0 0
रजवार कोल ब्लॉक में फर्जी जनसुनवाई और ग्रामसभा का आरोप:किसानों को बेदखली की साजिश, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने दी आंदोलन की चेतावनी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रजवार कोल ब्लॉक में फर्जी जनसुनवाई और ग्रामसभा का आरोप:किसानों को बेदखली की साजिश, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने दी आंदोलन की चेतावनी

बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत रजवार पंचायत में प्रस्तावित रजवार कोल ब्लॉक (टीवीएनएल द्वारा आमंत्रित) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि परियोजना से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा फर्जी ग्रामसभा और जनसुनवाई आयोजित कर किसानों की भूमि अधिग्रहित करने की कोशिश की जा रही है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर जिला…

रजवार कोल ब्लॉक में फर्जी जनसुनवाई और ग्रामसभा का आरोप:किसानों को बेदखली की साजिश, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Read Time:2 Minute, 18 Second
रजवार कोल ब्लॉक में फर्जी जनसुनवाई और ग्रामसभा का आरोप:किसानों को बेदखली की साजिश, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने दी आंदोलन की चेतावनी

बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत रजवार पंचायत में प्रस्तावित रजवार कोल ब्लॉक (टीवीएनएल द्वारा आमंत्रित) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि परियोजना से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा फर्जी ग्रामसभा और जनसुनवाई आयोजित कर किसानों की भूमि अधिग्रहित करने की कोशिश की जा रही है।

इस गंभीर प्रकरण को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष, अनीता देवी आज रजवार पंचायत पहुँचीं। उन्होंने ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में अनीता देवी ने स्पष्ट कहा:
“भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत किसानों की सहमति और उचित मुआवजा अनिवार्य है। यदि कोई कंपनी कानून को दरकिनार कर जबरन भूमि लेने का प्रयास करेगी, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। जनभावनाओं की अनदेखी हुई तो उग्र जन आंदोलन होगा।”

उन्होंने कंपनी और प्रशासन को पारदर्शिता बरतने तथा ग्रामीणों को विश्वास में लेने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके हक़ और सम्मान की लड़ाई में वे हर स्तर पर साथ खड़ी रहेंगी।

बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर कथित फर्जी कार्रवाई के विरुद्ध संगठित रूप से संघर्ष करने का निर्णय लिया।

अंत में अनीता देवी ने कहा कि
“यह सिर्फ भूमि का मुद्दा नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका, अस्तित्व और सम्मान का सवाल है। इस लड़ाई में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।”

Loading

रजवार कोल ब्लॉक में फर्जी जनसुनवाई और ग्रामसभा का आरोप:किसानों को बेदखली की साजिश, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने दी आंदोलन की चेतावनी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports