Views: 112
0 0
राजमहल:तालझारी कृषि फार्म में जिला स्तरीय समिति ने किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राजमहल:तालझारी कृषि फार्म में जिला स्तरीय समिति ने किया निरीक्षण,दी तकनीकी सलाहें

पतना। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार पर जिला स्तरीय कमेटी ने राजमहल प्रखंड के लालमाटी पंचायत अंतर्गत तालझारी कृषि फार्म भ्रमण समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना भ्रमण किया गया। तकनीकी समिति के द्वारा प्रक्षेत्र में भ्रमण कर हर गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी एवं सलाह तथा निर्देश दिया गया। कृष्क पाठशाला अंतर्गत निर्माधीन गार्ड, प्रशिक्षण भवन कोल्ड…

राजमहल:तालझारी कृषि फार्म में जिला स्तरीय समिति ने किया निरीक्षण,दी तकनीकी सलाहें
Read Time:4 Minute, 7 Second
राजमहल:तालझारी कृषि फार्म में जिला स्तरीय समिति ने किया निरीक्षण,दी तकनीकी सलाहें

पतना। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार पर जिला स्तरीय कमेटी ने राजमहल प्रखंड के लालमाटी पंचायत अंतर्गत तालझारी कृषि फार्म भ्रमण समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना भ्रमण किया गया। तकनीकी समिति के द्वारा प्रक्षेत्र में भ्रमण कर हर गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी एवं सलाह तथा निर्देश दिया गया।

कृष्क पाठशाला अंतर्गत निर्माधीन गार्ड, प्रशिक्षण भवन कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस इत्यादि सभी सिविल सूचनाओं का निरीक्षण किया गया। पशुधन विकास हेतु प्रक्षेत्र में निर्मित शुकर पालन सेड, गो पालन सेड ,मुर्गी पालन सेड, बकरी पालन सेड, एवं मत्स्य पालन हेतु निर्मित तालाब का अवलोकन किया गया। पशु संसाधनों के विकास हेतु जिला पशुपालन पदाधिकारी राम सरीख प्रसाद के द्वारा कार्यकारी एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस प्रकार मत्स्य पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार विन्हा द्वारा प्रक्षेत्र में अवस्थित तीन तालाबों का किस प्रकार से सदुपयोग हो इसके बारे में प्रकाश डाला गया कार्य एजेंसी को तालाबों में रोहू कतला एवं अन्य अलग-अलग किस्म का मछलियों का खेती करने का सलाह एवं निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन के द्वारा प्रक्षेत्र में लगे आम अमरूद नींबू की खेती का अवलोकन कर उसमें आवश्यक तकनीकी सुझाव प्रदान किया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का के नेतृत्व में पूरी टीम के द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि अगले 15 दिन में तकनीकी समिति के द्वारा जो भी सुझाव एवं निर्देश दिला गया है उस पर अमल किया जाए ताकि आने वाले समय में बिरसा ग्राम एवं जिले के किसान प्रक्षेत्र में होने वाले गतिविधियों से लाभान्वित हो सकेे कार्यकारी एजेंसी को पूरा क्षेत्र में 7:30 एकड़ भूमि पर उच्च मूल्य वाले फसलों की खेती एवं फलों की खेती करने का निर्देश दिया गया। प्रक्षेत्र मेंए जितने तरह के पशुपालन संसाधन से संबंधित सिविल सूचना का विकास किया गया है उन सभी में आवश्यक संसाधनों का पालन शुरू करने काए निर्देश दिया गया.

समिति के द्वारा एजेंसी को 15 दिनों में सभी तरह के सुझावों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बहुत जल्द ही जिला से उच्च अधिकारियों की टीम प्रक्षेत्र का भ्रमण करने की बात कही गई. अधिकारी एजेंसी टीम के भन्द्र से पूर्व सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। प्रक्षेत्र भ्रमण टीम के साथ पौधा संरक्षण केंद्र तालझारी प्रभारी ओम प्रकाश पंडित, प्रखंड कृषि पदाधिकारी भगन हांसदा, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद प्रसाद, कृषि सलाहकार-बशाख सरकार, प्रेम पासवान मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports