Views: 117
0 0
बरहरवा:झारखंड राज्य की रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा:झारखंड राज्य की रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

बरहरवा,झारखंड राज्य की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को बरहरवा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय बैठक सह मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास ने की। “झारखंड@25” थीम पर तैयार हों कार्यक्रम: बीडीओ बैठक में…

बरहरवा:झारखंड राज्य की रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Read Time:2 Minute, 5 Second
बरहरवा:झारखंड राज्य की रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

बरहरवा,झारखंड राज्य की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को बरहरवा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय बैठक सह मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास ने की।

“झारखंड@25” थीम पर तैयार हों कार्यक्रम: बीडीओ

बैठक में आगामी 11 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकार की निर्धारित थीम “झारखंड@25” के अनुरूप अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें और जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा

बैठक के दौरान मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
बीडीओ सन्नी कुमार दास ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि सभी परियोजनाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में मनरेगा बीपीओ विजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक,जेनी विभा किस्कू, आवास सहायक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports