गुमला:प्रेमिका की टांगी से हत्या,आरोपी युवक गिरफ्तार,गर्भवती थी नाबालिग प्रेमिका

गुमला:प्रेमिका की टांगी से हत्या,आरोपी युवक गिरफ्तार,गर्भवती थी नाबालिग प्रेमिका
Views: 122
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second
गुमला:प्रेमिका की टांगी से हत्या,आरोपी युवक गिरफ्तार,गर्भवती थी नाबालिग प्रेमिका

गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना रायडीह गांव में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 19 वर्षीय युवक सुमन यादव ने अपनी नाबालिग प्रेमिका अंशिका तिर्की की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका करीब पांच माह की गर्भवती थी।

घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। मृतका शांति नगर, धरमजयगढ़ (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थी और पिछले एक सप्ताह से सुमन यादव के घर में ही रह रही थी।

वारदात के समय आरोपी घर पर ही मौजूद था। हत्या करने के बाद उसने भागने की कोशिश भी नहीं की। सूचना मिलते ही रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल गुमला भेज दिया। गांव में इस सनसनीखेज हत्या की खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश और स्तब्धता का माहौल है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने गुस्से में आकर प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने कहा कि उसे आत्मग्लानि हो रही थी कि उसने नाबालिग प्रेमिका को अपने घर में रखा था।

आरोपी की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पिछले तीन-चार दिनों से ठीक से नहीं सो रहा था और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी।

हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रेम संबंध, गर्भावस्था और सामाजिक दबाव जैसे सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ जारी है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment