हम पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, कांग्रेस नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

हम पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, कांग्रेस नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Views: 196
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
हम पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, कांग्रेस नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

संवाददाता : अनुज तिवारी,

पलामू। हम पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी खुलकर उनके समर्थन में सामने आए। दोनों नेताओं ने उपायुक्त समीरा एस से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने कहा कि आशुतोष तिवारी ने सदर अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद सीओ अमरदीप बलहोत्रा द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उनकी गिरफ्तारी प्रशासनिक दुरुपयोग का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों को फंसाना लोकतंत्र के खिलाफ है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने भी बिना जांच गिरफ्तारी को न्याय प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी ने पद का दुरुपयोग किया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान शत्रुघ्न कुमार शत्रु, परमदेव सिंह, भोला पांडेय, मनोज सिंह, जावेद खान, रुद्र शुक्ला, विवेकानंद त्रिपाठी समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सदर अंचल कार्यालय में सीओ अमरदीप बलहोत्रा के कक्ष में हुए कथित विवाद के बाद शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तत्पश्चात आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस घटना के बाद से जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। सोशल मीडिया पर #JusticeForAshutosh और #StandAgainstCorruption जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

Loading

हम पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, कांग्रेस नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment