Views: 146
0 0
लातेहार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न

लातेहार, 01 नवंबर 2025:उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने एवं विद्यालय भवन निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान मेसर्स हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रा० वि० पडुआ हरैया, प्रखंड-चंदवा…

लातेहार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न
Read Time:2 Minute, 18 Second
लातेहार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न

लातेहार, 01 नवंबर 2025:
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने एवं विद्यालय भवन निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मेसर्स हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रा० वि० पडुआ हरैया, प्रखंड-चंदवा की प्रस्तावित भूमि पर विद्यालय हस्तांतरण एवं भवन निर्माण के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने उक्त प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की।

उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया को पारदर्शी, मानक आधारित एवं समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिले में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, सांसद प्रतिनिधि विकास तिवारी, विधायक प्रतिनिधि लातेहार पवन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनिका हरिशंकर यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports