बरहरवा:- राजमहल,अपहरण एवं छेड़खानी के मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पांच को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उक्त बातों की जानकारी बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने पत्रकारों को दिया है। उन्होंने बताया कि राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीपुर -मनसिंघा पेट्रोल पंप के बगल में बंगाली टोला के पास बीते गुरुवार को एक टोटो में बैठकर उत्क्रमणीय उच्च विद्यालय जामनगर जा रही थी इस दौरान आज मनचले युवक स्कॉर्पियो से पीछा करते हुए टोटो को रोक छेड़खानी और अपहरण करने के का कोशिश कर रहा था। जिसे लेकर थाना क्षेत्र के एक नाबालिक पुत्री के पिता ने थाना में आवेदन देकर 5 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एसपी साहिबगंज के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा शुक्रवार को रात के 2:30 बजे मजहर टोला दियारा के पास से सभी पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कानूनी प्रक्रिया एवं स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,एस आई ओम प्रकाश चौहान, पवन यादव, शंभू शंकर सिंह, महादेव उरांव,ए एस आई सिकंदर तिर्की, सशस्त्र बल आदि शामिल थे।