पलामू :कुसुमटांड़ गांव के खराब ट्रांसफार्मर को बदले बिजली विभाग – रूचिर तिवारी

पलामू :कुसुमटांड़ गांव के खराब ट्रांसफार्मर को बदले बिजली विभाग - रूचिर तिवारी
Views: 164
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
पलामू :कुसुमटांड़ गांव के खराब ट्रांसफार्मर को बदले बिजली विभाग - रूचिर तिवारी

मेदिनीनगर/पलामू:- भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी(भाकपा)के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने विद्युत अधीक्षक अभियंता से मुलाकात किया।मुलाकात के क्रम में सदर प्रखंड के ग्राम कुसुमटाड़ के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

तिवारी ने अधीक्षक अभियंता से कहा कि ग्राम कुसुमटाड़ के सैकड़ो ग्रामीण 20 दिन से लगातार अंधेरा में रह रहे हैं वहां ट्रांसफार्मर खराब हो गया है लेकिन बिजली विभाग के अभियंता एवं अधीक्षक अपने एसी के कमरे में सोया हुआ है।मुलाकात के क्रम में श्री तिवारी ने कहा कि अगर एक दिन के अंदर ग्राम कुसुमटाड़ में ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो सैकड़ो लोगों के साथ बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर तालाबंदी किया जाएगा।

सुधर जाए बिजली विभाग अन्यथा सुधार देगी जनता -भाकपा

आए दिन बिजली विभाग के पदाधिकारी ग्रामीण जनता पर फाइन लगाकर एवं झूठा मुकदमा कर उनका शोषण कर रहे हैं,लेकिन नियमित बिजली आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद उनको नहीं देखते हैं।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिजली विभाग की मनमानी नहीं चलने देगी।विद्युत अधीक्षक अभियंता को सैकड़ो ग्रामीण के हस्ताक्षर का एक आवेदन भी दिया गया।

आवेदन देने में ग्राम कुसुमटाड़ की वार्ड सदस्य सुमन देवी, मोहन सिंह, रीता देवी अनीता देवी अजय सिंह मालती देवी बीरबल सिंह रिंकी देवी दीपक प्रजापति अनिल प्रजापति सहित सैकड़ो लोग थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment