Views: 224
0 0
कोटालपोखर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कोटालपोखर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान आयोजित

कोटालपोखर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजमहल नगर पंचायत कार्यालय की ओर से शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर जितेश चौधरी ने किया। अभियान के दौरान सिंघी दालान परिसर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, नेताजी शरण पार्क, स्टेशन परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों…

कोटालपोखर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान आयोजित
Read Time:1 Minute, 27 Second
कोटालपोखर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान आयोजित

कोटालपोखर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजमहल नगर पंचायत कार्यालय की ओर से शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर जितेश चौधरी ने किया।

अभियान के दौरान सिंघी दालान परिसर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, नेताजी शरण पार्क, स्टेशन परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

जितेश चौधरी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, कचरा केवल डस्टबिन में डालें और पौधों तथा हरियाली की सुरक्षा करें।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अभियान से शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports