Views: 276
0 0
सड़क चौड़ीकरण परियोजना का पलासबोना गांव के रैयतों ने किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

सड़क चौड़ीकरण परियोजना का पलासबोना गांव के रैयतों ने किया विरोध

बरहड़वा,। प्रखंड क्षेत्र के पलासबोना गांव के रैयतों ने श्रीकुंड (आरसीडी) से होते हुए मधुवापाड़ा, अगलोई, हस्तिपाड़ा, जुहीबोना मार्ग से शिवापहाड़ (आरसीडी) तक 6.675 किमी लंबी प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का विरोध किया है। रैयतों ने इस संबंध में बरहड़वा सीओ को आवेदन सौंपकर पूर्व से निर्मित सड़क का ही विस्तारीकरण व मजबूतीकरण…

सड़क चौड़ीकरण परियोजना का पलासबोना गांव के रैयतों ने किया विरोध
Read Time:2 Minute, 3 Second
सड़क चौड़ीकरण परियोजना का पलासबोना गांव के रैयतों ने किया विरोध

बरहड़वा,। प्रखंड क्षेत्र के पलासबोना गांव के रैयतों ने श्रीकुंड (आरसीडी) से होते हुए मधुवापाड़ा, अगलोई, हस्तिपाड़ा, जुहीबोना मार्ग से शिवापहाड़ (आरसीडी) तक 6.675 किमी लंबी प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का विरोध किया है।


रैयतों ने इस संबंध में बरहड़वा सीओ को आवेदन सौंपकर पूर्व से निर्मित सड़क का ही विस्तारीकरण व मजबूतीकरण कराने की मांग की है। आवेदन में मो. फैसल नैमुल हक, मो. हुसैन, मो. रफीकुल इस्लाम, बहारूल हक, कौशर अली, मो. मुक्कमल सहित अन्य रैयतों ने बताया कि भू-अर्जन कार्यालय से जारी नोटिस में शिवापहाड़ से श्रीकुंड तक सड़क चौड़ीकरण का जिक्र है.

लेकिन जमीन अधिग्रहण का नोटिस उनकी धान उपजाऊ भूमि पर आया है, जो वर्तमान सड़क से काफी दूर है। रैयतों ने कहा कि गुमानी और करनी नदी के बीच स्थित क्षेत्र पहले से ही बाढ़ प्रभावित है। एनटीपीसी के बांध के कारण बाढ़ के दिनों में जलस्तर और बढ़ जाता है। यदि प्रस्तावित मार्ग पर सड़क बनी तो पूरा इलाका जलमग्न हो जाएगा और उनका जीना दूभर हो जाएगा।

वहीं, सड़क निर्माण से किसानों की कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे उनकी जीविका का साधन छिन जाएगा और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इस संबंध में सीओ अनोज कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है और मामले की जानकारी भू-अर्जन पदाधिकारी को दी जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports