पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Views: 94
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second
पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बहरहवा:- राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत के टेकबथान गांव के बगीचा में एक व्यक्ति ने आम के पेड़ से लूंगी का फंदा बना कर जान दे दी।

मृतक की पहचान डेढ़गामा गांव के निवासी श्याम मंडल का पुत्र दीपक मंडल के रूप में हुई हैं। मृतक के पिता श्याम मंडल ने बताया मेरा पुत्र दीपक मंडल (40) शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे ही उड़ीसा से घर को लौटा था। सुबह करीब सात बजे बिना किसी को बताए टेकबथान गांव की ओर चला गया,थोड़ी देर बाद पेड़ से लटक कर उसकी मौत खबर सुनने को मिला।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलाम सरवर अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई। मृतक अपने पिछे पत्नी सुमीत देवी सहित दो पुत्री रिया कुमारी(13) तथा प्रिया कुमारी (10) को छोड़ गया। उक्त परिवार में मृतक दीपक मंडल ही प्रदेश में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है‌।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment