हरसो उल्लास के साथ मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई

हरसो उल्लास के साथ मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई
Views: 101
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
हरसो उल्लास के साथ मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के रन्हे स्थित चिल्ड्रन अकैडमी प्लस टू स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर बच्चों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके संघर्षों और भारतीय हॉकी में उनके अभूतपूर्व योगदान की विस्तृत जानकारी दी गई।

हरसो उल्लास के साथ मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई

जयंती अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, बिस्किट रेस और बैलून रेस प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ इसमें भाग लिया। वहीं शिक्षकों के लिए विशेष रूप से आयोजित कुर्सी रेस ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया, जिसमें शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के निदेशक विजय कुमार साहू ने मेजर ध्यानचंद को बच्चों के लिए अनुकरणीय व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने साधारण परिस्थितियों से उठकर विश्व स्तर पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाई। उन्होंने बच्चों को जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रधान अध्यापिका मीना देवी, उपप्रधान अध्यापिका रीना मिंज सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर को खेल भावना और प्रेरणा से ओत-प्रोत बताया।

Loading

हरसो उल्लास के साथ मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment