Views: 430
0 0
खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम, 62 वर्ष सेवानिवृत्ति की मांग प्रमुख

खूंटी। खूंटी जिले के ऊपर चौक स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में झारोटेफ के प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षक संवर्ग के लिए MACP, सभी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष, शिशु शिक्षण भत्ता और 11 सूत्री अन्य मांगों का समर्थन करना था।…

खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम, 62 वर्ष सेवानिवृत्ति की मांग प्रमुख
Read Time:3 Minute, 1 Second
खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम, 62 वर्ष सेवानिवृत्ति की मांग प्रमुख

खूंटी।

खूंटी जिले के ऊपर चौक स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में झारोटेफ के प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षक संवर्ग के लिए MACP, सभी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष, शिशु शिक्षण भत्ता और 11 सूत्री अन्य मांगों का समर्थन करना था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खूंटी जिला अध्यक्ष जय नंदन तिवारी ने की और मंच का संचालन सुचिता हीरो ने किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी विभाग के कर्मचारियों को संगठित रहने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथियों ने कर्मचारियों के संदेह और प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम में खूंटी जिले के तमाम पदाधिकारियों ने एकजुट रहने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की शपथ ली।

21 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले प्रांतीय स्तर के कार्यक्रम में खूंटी जिले को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम, 62 वर्ष सेवानिवृत्ति की मांग प्रमुख

इस अवसर पर विशेष अतिथि रहे: प्रांतीय संयोजक आनंद किशोर साहू, उप महासचिव डॉ. सुनील कुमार कश्यप, प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी डॉ. शिवानंद काशी, प्रांतीय संगठन सचिव सुनील नायक, प्रांतीय जोनल समन्वयक मिथिलेश सहाय, अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार आर्य, जिला अध्यक्ष जय नंदन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष जैकब विल्सन कांडुलना, जिला सचिव प्रमोद सिंह, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पौलीना नाग, जिला संरक्षक वीणा आदि देव, जिला मीडिया प्रभारी अशोक महतो, जिला उपाध्यक्ष बजरंग साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सकलदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष करमचंद राम, आफिंदर महतो, रामधारी सिंह, रितेश कुमार महतो सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports