खूंटी में झारोटेफ का जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम, 62 वर्ष सेवानिवृत्ति की मांग प्रमुख
खूंटी। खूंटी जिले के ऊपर चौक स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में झारोटेफ के प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षक संवर्ग के लिए MACP, सभी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष, शिशु शिक्षण भत्ता और 11 सूत्री अन्य मांगों का समर्थन करना था।…