Views: 289
0 0
झिकटिया गांव में चोरी की वारदात, नकद व गहनों समेत हजारों...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

झिकटिया गांव में चोरी की वारदात, नकद व गहनों समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

बरहरवा। बरहड़वा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में एक बार फिर चोरी की वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। झांकियां गांव की रहने वाली सविना प्रवीण ने थाने में आवेदन देकर अपने घर में हुई चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सविना प्रवीण ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया…

झिकटिया गांव में चोरी की वारदात, नकद व गहनों समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर
Read Time:2 Minute, 42 Second
झिकटिया गांव में चोरी की वारदात, नकद व गहनों समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

बरहरवा। बरहड़वा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में एक बार फिर चोरी की वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। झांकियां गांव की रहने वाली सविना प्रवीण ने थाने में आवेदन देकर अपने घर में हुई चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सविना प्रवीण ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 अगस्त को वह अपने मायके बरहेट गई थीं। उनके पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके चलते वह करीब पाँच दिन तक मायके में ही रहीं। घर से निकलने से पहले उन्होंने दरवाजों और खिड़कियों को अच्छी तरह से बंद कर दिया था। इस बीच रविवार की देर शाम जब उनका पुत्र घर लौटा, तो उसने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है और अलमीरा का ताला टूटा हुआ है।

परिवार के अनुसार, चोरों ने घर के सभी कमरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और करीब 50 हजार रुपये नकद के अलावा गहने और कीमती सामान गायब कर दिए। घर का हाल देखकर परिजन सकते में पड़ गए। पीड़िता ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि वर्ष 2023 में भी उनके घर में चोरी की घटना घट चुकी है। लगातार दूसरी बार चोरी की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि आए दिन इलाके में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports