लातेहार।
महुआडांड़ प्रखंड के तीन लाभुकों — पिंकी देवी, संगीता सिंह एवं किस्मेत सरस को वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में अबुआ आवास निर्माण योजना के तहत राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन भुगतान प्राप्त करने के बावजूद तीनों लाभुकों ने आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों लाभुकों से स्वीकृत राशि की वसूली प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
डीसी ने दिए सख्त निर्देश
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लाभुकों ने राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि योजना का लाभ वास्तविक योग्य एवं जरूरतमंद लाभुकों को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए, ताकि जिले में आवास योजना का उद्देश्य पूर्ण हो सके।