Views: 236
0 0
आदि कर्मयोगी अभियान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

आदि कर्मयोगी अभियान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

लातेहार/ प्रतिनिधि लातेहार। दिनांक 23 अगस्त 2025 को समाहरणालय सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान – उत्तरदायी शासन कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की। शुभारंभ उपायुक्त श्री गुप्ता, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद और अपर समाहर्ता रामा रविदास ने संयुक्त रूप से दीप…

आदि कर्मयोगी अभियान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश
Read Time:3 Minute, 18 Second

लातेहार/ प्रतिनिधि

आदि कर्मयोगी अभियान से संबंधित कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

लातेहार। दिनांक 23 अगस्त 2025 को समाहरणालय सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान – उत्तरदायी शासन कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की। शुभारंभ उपायुक्त श्री गुप्ता, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद और अपर समाहर्ता रामा रविदास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में विकास की पहल को बढ़ावा देना और शासन को अधिक प्रभावी बनाना है। जब जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन होगा, तभी यह अभियान सफल हो सकेगा। इसके लिए सभी को कर्मठता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो आगे प्रखंड स्तर पर ब्लॉक लेवल ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे और जनजातीय समुदायों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस पहल से जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी और समुदाय अपने अधिकारों एवं संसाधनों के प्रति अधिक जागरूक होंगे।

उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मियों में कार्य संस्कृति सुधारना, उत्तरदायित्व बढ़ाना और नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करें तथा समयबद्ध मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

बैठक में डीआरडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी (लातेहार व महुआडांड़), उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports