Views: 145
0 0
बिशुनपुरा में अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना को लेकर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बिशुनपुरा में अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना को लेकर नवयुवक संघ ने प्रमुख को आवेदन सौंपा

अनूप कुमार गुप्ता, बिशुनपुरा(गढ़वा): भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर नवयुवक संघ ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी को एक आवेदन सौंपा। यह प्रतिमा पुराने सरकारी अस्पताल के बगल में स्थित चबूतरे पर लगाने की मांग की गई है। आवेदन में नवयुवक संघ के…

बिशुनपुरा में अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना को लेकर नवयुवक संघ ने प्रमुख को आवेदन सौंपा
Read Time:2 Minute, 50 Second
बिशुनपुरा में अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना को लेकर नवयुवक संघ ने प्रमुख को आवेदन सौंपा

अनूप कुमार गुप्ता,

बिशुनपुरा(गढ़वा): भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर नवयुवक संघ ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी को एक आवेदन सौंपा। यह प्रतिमा पुराने सरकारी अस्पताल के बगल में स्थित चबूतरे पर लगाने की मांग की गई है।

आवेदन में नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार रवि, सचिव अजय कुमार सहित मनोज कुमार रवि, बिहारी राम, शंकर राम, सुदामा राम, विकास कुमार, विजय राम, रामजी राम, सनी पासवान, कुलदीप राम, रविन्द्र राम, आशीष कुमार रवि, उमेश राम, रानी देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, राधेश्याम पासवान, राकेश राम, रमेश राम, पुटू राम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर इस पहल के लिए आवश्यक अनुमति एवं प्रशासनिक सहयोग की मांग की है।

नवयुवक संघ द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि प्रखंड मुख्यालय बिशुनपुरा में स्थित पुराने सरकारी अस्पताल के पास विगत 20 वर्षों से बाबा साहेब अंबेडकर का एक चबूतरा मौजूद है। इस स्थल पर प्रतिवर्ष ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारी मिलकर बाबा साहेब की जयंती मनाते आ रहे हैं। ग्रामीणों की लंबे समय से यह इच्छा रही है कि इस चबूतरे पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि भावी पीढ़ियाँ उनके विचारों, आदर्शों और प्रेरणाओं से सीख ले सकें।

नवयुवक संघ का मानना है कि इस प्रतिमा की स्थापना से समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के प्रसार को बल मिलेगा तथा यह स्थल सामाजिक प्रेरणा का एक स्मरणीय प्रतीक बनेगा।

संघ ने ब्लॉक प्रमुख से जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह है और वे इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports