Views: 327
0 0
बरहरवा में ‘संगठन सृजन 2025’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा में ‘संगठन सृजन 2025’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत कमेटी का गठन

बरहरवा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत साहिबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत मयूरकोला पंचायत एवं बड़ासोनाकर पंचायत में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार…

बरहरवा में ‘संगठन सृजन 2025’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत कमेटी का गठन
Read Time:2 Minute, 7 Second
बरहरवा में ‘संगठन सृजन 2025’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत कमेटी का गठन

बरहरवा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत साहिबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत मयूरकोला पंचायत एवं बड़ासोनाकर पंचायत में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास उपस्थित रहे। सभी नव-नियुक्त पंचायत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

बरहरवा में ‘संगठन सृजन 2025’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत कमेटी का गठन

प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को व्यापक रूप से पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पदाधिकारियों को निष्ठा, समर्पण और संघर्षशीलता के साथ काम करने का संकल्प दिलाया है।

मुख्य अतिथि अशोक कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन सृजन 2025” अभियान का स्पष्ट संदेश है कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और इन्हीं की बदौलत लोकतंत्र मज़बूत होगा।

इस मौके पर पर्यवेक्षक देबू बिस्वास, नेहाल अख्तर, मो. सकील, विकास सिंह, तपेश्वर शाह, गणेश साह, मोफ्फकर शेख, रंजीत भंडारी, गुड्डू, वकील अंसारी, नसीम मंसूरी, रहमत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports