Views: 172
0 0
कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने किया आत्मसमर्पण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने किया आत्मसमर्पण

अनुज तिवारी, पलामू:-झारखंड में अपराध और संगठित गिरोहों पर शिकंजा कसने की दिशा में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार रात (17 अगस्त 2025) को कुख्यात अपराधकर्मी एवं संगठित गिरोह का सरगना डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने पुलिस अधीक्षक, पलामू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया आत्मसमर्पण सूत्रों…

कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने किया आत्मसमर्पण
Read Time:2 Minute, 36 Second
कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने किया आत्मसमर्पण

अनुज तिवारी,

पलामू:-झारखंड में अपराध और संगठित गिरोहों पर शिकंजा कसने की दिशा में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार रात (17 अगस्त 2025) को कुख्यात अपराधकर्मी एवं संगठित गिरोह का सरगना डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने पुलिस अधीक्षक, पलामू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया आत्मसमर्पण

सूत्रों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे गौतम सिंह ने पलामू जिला मुख्यालय स्थित शहर थाना परिसर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वह मूल रूप से फुलांग, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू का रहने वाला है और वर्तमान में कचरवा डेम, थाना शहर, पलामू में रह रहा था।

हत्या और रंगदारी में रहा सक्रिय

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डब्लू सिंह वर्ष 2005 से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उस पर हत्या, रंगदारी और अन्य जघन्य अपराधों से जुड़े कुल 37 मामले दर्ज हैं। ये मामले मुख्य रूप से पलामू, लातेहार और रांची जिलों में दर्ज हुए।

वर्ष 2014 में उसे लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन वर्ष 2018 में जेल से छूटने के बाद वह लगातार फरार रहा और कई गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा।

पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का असर

पलामू पुलिस के अनुसार डब्लू सिंह वर्तमान में शहर थाना क्षेत्र के हत्या और रंगदारी से जुड़े 04 गंभीर मामलों में वांछित था। लगातार चल रहे पुलिस अभियान और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण वह दबाव में आकर आत्मसमर्पण करने को मजबूर हुआ।

बड़ी सफलता मानी जा रही है

पुलिस अधिकारियों ने इस आत्मसमर्पण को संगठित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports