पलामू:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

पलामू:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की
Views: 201
0 1
Read Time:2 Minute, 56 Second
पलामू:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव से जुलाई महीने में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली,बताया गया कि जुलाई में 18 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 14 लोगों की मृत्यु व 29 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि 28 सामान्य रूप से घायल है।

डीटीओ ने बताया कि जुलाई माह में अधिकांश सड़क दुर्घटना में बाइक वाले शामिल थे।उन्होंने कहा कि जिन 14 लोगों की मृत्यु हुई है उनमें 8 बाइक सवार शामिल हैं और सभी बगैर हेलमेट के थे।

समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति,ब्लैक स्पॉट,अतिक्रमण सड़क जागरूकता कार्यक्रम पर समीक्षा करते हुए विभिन्न अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन की भी समीक्षा की गयी।

बारिश से उतपन्न सड़क के गड्डों को दुरूस्त कराने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि इन दिनों बारिश के कारण विभिन्न सड़कों पर कई गड्ढें हो गये हैं।उन्होंने आरसीडी के प्रतिनिधि को पांकी,हुसैनाबाद स्टेशन रोड,पड़वा सहित अन्य सड़कों पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने की बात कही।इसी तरह डीसी ने गुड सेमेरिटन योजना अंतर्गत कुछ लाभुकों को 15 अगस्त के दिन सम्मानित करने की बात कही।इसी क्रम उन्होंने निजी हॉस्पिटल्स द्वारा आईआरएडी के तहत एंट्री सुनिश्चित करवाने की बात कही।

इसके अलावे उन्होंने हिट एंड रन के मामलों,ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान,स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना आदि की समीक्षा की।

मौके पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन,तीनों एसडीएओ,जिला परिवहन पदाधिकारी समेत सड़क सुरक्षा समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment