Views: 133
0 0
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई।समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली,डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया। इस दौरान…

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
Read Time:2 Minute, 7 Second
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई।समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली,डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में खनन विभाग स्तर से अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 35 वाहनों को जब्त किया गया है साथ ही 20 लाख 59 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया वहीं कुल 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।

इसी तरह वन प्रमंडल पदाधिकारी स्तर से अवैध खनन से जुड़े एक वाद दायर किया गया है।वहीं जिला परिवहन कार्यालय के तरफ से 19 वाहनों को जब्त कर 5 लाख 29 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।इसके अलावे अलग-अलग अंचलों के द्वारा की गयी कार्रवाई में 28 वाहन ज़ब्त किये गये है जिसमें सबसे अधिक हरिहरगंज में 06 वाहन ज़ब्त किये गये हैं।इस दौरान सतबरवा,चैनपुर,मनातू,लेस्लीगंज, पाटन,मोहम्मदगंज,हैदरनगर एवं तरहसी में शून्य वाहन की जब्ती की गयी है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन,वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार,तीनों एसडीओ,सहायक समाहर्ता,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी सीओ,सभी थाना प्रभारी समेत प्रदूषण से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports