Read Time:1 Minute, 26 Second
मनिका (लातेहार), 8 अगस्त – मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंजो पंचायत में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी के नए आवास का गृह प्रवेश समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने पहुंचकर गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद भी ग्रहण किया।
समारोह में लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष। कामेश्वर प्रसाद यादव विशुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, रघुपाल सिंह, रामसेवक उरांव, तस्लीम अंसारी, अरुण सिंह, गुलाब यादव, शंभू यादव, गुलाम हुसैन सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सभी ने मिलकर प्रतिमा देवी को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक संवाद भी साझा किया।