Views: 477
0 0
नगर उंटारी व रमना अंडरपास में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगर उंटारी व रमना अंडरपास में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अनूप कुमार गुप्ता, नगर उंटारी (गढ़वा)। नगर उंटारी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को आवागमन में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग…

नगर उंटारी व रमना अंडरपास में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Read Time:2 Minute, 5 Second
नगर उंटारी व रमना अंडरपास में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अनूप कुमार गुप्ता,

नगर उंटारी (गढ़वा)। नगर उंटारी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को आवागमन में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
जलजमाव की इस समस्या को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला सचिव पंकज कुमार यादव ने रेलवे प्रशासन को अवगत कराया है। उन्होंने पहले डीआरएम को फोन किया, लेकिन कॉल फॉरवर्ड होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। बाद में एक सहयोगी से प्राप्त नंबर पर उन्होंने रेलवे अधिकारी आलोक कुमार से बात की।
पंकज यादव ने नगर उंटारी अंडरपास और रमुना रेलवे स्टेशन के अंडरपास की स्थिति की जानकारी देते हुए तत्काल समाधान की मांग की। रेलवे प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि दो-तीन दिनों में जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

पंकज यादव ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो मोर्चा जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सभी ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि आम जनजीवन सुचारु रूप से चल सके।

Loading

नगर उंटारी व रमना अंडरपास में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports