Views: 68
0 0
नीति आयोग के संपूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीसी ने किया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नीति आयोग के संपूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीसी ने किया सम्मानित

मेदिनीनगर/पलामू:- मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में गुरुवार को जिला प्रशासन की तरफ से संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक संचालित किए गए संपूर्णता अभियान के दौरान स्वास्थ्य,पोषण, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को…

नीति आयोग के संपूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीसी ने किया सम्मानित
Read Time:4 Minute, 38 Second
नीति आयोग के संपूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीसी ने किया सम्मानित

मेदिनीनगर/पलामू:- मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में गुरुवार को जिला प्रशासन की तरफ से संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक संचालित किए गए संपूर्णता अभियान के दौरान स्वास्थ्य,पोषण, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस,उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,सहायक समाहर्ता हिमांशु कुमार समेत अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया किया गया तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों से संबंधित स्क्रीन पर वीडियो दिखाया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के इन व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

नीति आयोग के संपूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीसी ने किया सम्मानित

समारोह में शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण, कृषि,वित्तीय समावेशन,बुनियादी ढांचा,आजीविका और कौशल विकास जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान सिविल सर्जन,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी,बीडीओ हरिहरगंज,बीडीओ छत्तरपुर, बीडीओ तरहसी समेत मनरेगा व आवास कोऑर्डिनेटर,शिक्षा विभाग के कई बीआरपी,सीआरपी,कृषि विभाग के एटीएम,बीटीएम समेत अन्य को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने कहा कि जुलाई से सितंबर 2024 तक जिले में नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान का क्रियान्वयन किया गया था जिसके तहत शिक्षा स्वास्थ्य, पोषण,कृषि,वित्तीय समावेशन, बुनियादी ढांचा,आजीविका और कौशल विकास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लक्ष्य आधारित कार्य किए गए थे।उन क्षेत्रों में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति कर भारत सरकार और नीति आयोग के सूचकांकों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की,यह हमारे लिये गर्व का विषय है।इसी निमित आज इस कार्यक्रम के जरिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के प्रति प्रतिबद्ध सेवा भाव को मान्यता देने का एक विनम्र प्रयास किया जा रहा है।

समाज के समग्र विकास में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करना सुखद अहसास:उपायुक्त

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि समाज के समग्र विकास में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करना सुखद अहसास कराता है।उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य रुकना नहीं चाहिये।उन्होंने कहा कि पलामू एक आकांक्षी जिला व हरिहरगंज आकांक्षी प्रखंड है जहां सूचकांकों पर कार्य किया जाता है।उन्होंने सभी से इसी तरह विकास की गति को बनाये रखने की अपील की।इस अवसर पर उपायुक्त,उप विकास आयुक्त,एएसपी,सहायक समाहर्ता,सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी,डीआरडीए निदेशक,हुसैनाबाद विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश पांडे,विश्रामपुर विधायक प्रतिनिधि धनंजय पासवान समेत विभिन्न पदाधिकारी सेविका व सहायिका उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports