Views: 182
0 0
गढ़वा: एसपी ने भवनाथपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: एसपी ने भवनाथपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने भवनाथपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए नियमित पेट्रोलिंग, एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनजागरूकता अभियान…

गढ़वा: एसपी ने भवनाथपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश
Read Time:2 Minute, 13 Second
गढ़वा: एसपी ने भवनाथपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने भवनाथपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए नियमित पेट्रोलिंग, एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा।

एसपी ने थाना में आने वाले आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान करने को कहा। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा और नशा उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान हेतु थाना परिसर में नियमित रूप से थाना दिवस आयोजित कर अंचलाधिकारी की मदद से मामलों का निपटारा करने की बात कही गई। एसपी ने अपराधियों एवं वारंटियों पर विशेष निगरानी रखने और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ बंशीधर नगर, नगर ऊंटारी पुलिस निरीक्षक, भवनाथपुर थाना प्रभारी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी समेत सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

निरीक्षण उपरांत भवनाथपुर पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर आठ वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Loading

गढ़वा: एसपी ने भवनाथपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports