Views: 165
0 0
देवघर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सावन की पहली सोमवारी पर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

देवघर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ बाबा धाम

देवघर। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रावणी मेले के चौथे दिन सोमवार को अहले सुबह से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा। पूरा वातावरण “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने रूट लाइन के जरिए मंदिर तक पहुंचकर…

देवघर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ बाबा धाम
Read Time:2 Minute, 0 Second
देवघर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ बाबा धाम

देवघर। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रावणी मेले के चौथे दिन सोमवार को अहले सुबह से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा। पूरा वातावरण “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।

भक्तों ने रूट लाइन के जरिए मंदिर तक पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु रातभर लाइन में खड़े रहे और कई को 12–15 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बावजूद इसके भक्तों की श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

भीड़ को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित तमाम अधिकारी सुबह-सुबह मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन, लाइन प्रबंधन, और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कांवरिया पथ पर भीड़ नियंत्रण के लिए क्यूआरटी टीमों की तैनाती की गई है। मुख्य चौकों और मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ साथ मेडिकल, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि धैर्य और आस्था के साथ वे बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं, जो उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports