Views: 120
0 0
लातेहार:मादक पदार्थों के विरुद्ध मीडिया की भू

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार:मादक पदार्थों के विरुद्ध मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित, जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

लातेहार। जिले के सूचना भवन स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उसके रोकथाम में मीडिया की भूमिका को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने की। संगोष्ठी में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के…

लातेहार:मादक पदार्थों के विरुद्ध मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित, जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Read Time:2 Minute, 22 Second
लातेहार:मादक पदार्थों के विरुद्ध मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित, जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

लातेहार। जिले के सूचना भवन स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उसके रोकथाम में मीडिया की भूमिका को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने की। संगोष्ठी में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चंदन ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2025 तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल शरीर को क्षति पहुँचाता है, बल्कि मानसिक, आर्थिक और नैतिक रूप से भी व्यक्ति को कमजोर करता है। इससे पारिवारिक ताना-बाना टूटता है और समाज में विघटन उत्पन्न होता है, जो अंततः राष्ट्र निर्माण में बाधा बनता है।

लातेहार:मादक पदार्थों के विरुद्ध मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित, जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

संगोष्ठी में उपस्थित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने भी नशे की समस्या पर अपने विचार रखे और इसके खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने यह माना कि मीडिया एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. चंदन ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को नशा मुक्त भारत के संकल्प की शपथ दिलाई। सभी उपस्थित पत्रकारों ने यह प्रतिज्ञा ली कि वे अपने कार्यक्षेत्र में जागरूकता फैलाकर समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के छायाकार सूर्यतनय, राकेश मिश्रा, दीपक सहित जिले के सभी प्रमुख मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

लातेहार:मादक पदार्थों के विरुद्ध मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित, जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
100 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports