Views: 376
0 0
मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु प्रमुख ने जेई को जिम्मेदारी सौंपने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा पत्र।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु प्रमुख ने जेई को जिम्मेदारी सौंपने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा पत्र।

अनूप कुमार गुप्ता, बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने मंगलवार को बीडीओ राजेश कुमार को एक पत्र सौंपा है। इसमें प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा योजनाओं की निगरानी व क्रियान्वयन के लिए कनीय अभियंता को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की गई है।पत्र में प्रमुख दीपा कुमारी ने उल्लेख किया है…

मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु प्रमुख ने जेई को जिम्मेदारी सौंपने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा पत्र।
Read Time:1 Minute, 47 Second
मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु प्रमुख ने जेई को जिम्मेदारी सौंपने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा पत्र।

अनूप कुमार गुप्ता,

बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने मंगलवार को बीडीओ राजेश कुमार को एक पत्र सौंपा है। इसमें प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा योजनाओं की निगरानी व क्रियान्वयन के लिए कनीय अभियंता को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की गई है।
पत्र में प्रमुख दीपा कुमारी ने उल्लेख किया है कि उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वय पदाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र (संख्‍या-1428, दिनांक 15 दिसंबर 2023) में यह स्पष्ट किया गया है कि जब मनरेगा कनीय अभियंता प्रखंड में उपलब्ध हैं, तब 15वें वित्त के जेई द्वारा मनरेगा के कार्यों का निष्पादन नियमों के विरुद्ध है।
प्रमुख ने बीडीओ से आग्रह किया है कि उक्त निर्देशों का अनुपालन करते हुए तीन दिनों के भीतर मनरेगा कनीय अभियंता को सभी पंचायतों का प्रभार सौंपा जाए, ताकि योजनाओं का संचालन पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित हो सके।

इस पत्र के माध्यम से प्रमुख ने मनरेगा कार्यों में व्याप्त अनियमितताओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में ठोस पहल की मांग की है।

Loading

मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु प्रमुख ने जेई को जिम्मेदारी सौंपने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा पत्र।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports