Views: 115
0 0
मादक पदार्थों के विरुद्ध संकुल संगठन पदाधिकारी एवं जेंडर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मादक पदार्थों के विरुद्ध संकुल संगठन पदाधिकारी एवं जेंडर सीआरपीएफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

संवाददाता: अनुज तिवारी, मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत चियांकी स्थित सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल संगठन पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायतों के जेंडर सीआरपीएफ की सक्रिय भागीदारी रही। प्रशिक्षण का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग…

मादक पदार्थों के विरुद्ध संकुल संगठन पदाधिकारी एवं जेंडर सीआरपीएफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Read Time:1 Minute, 30 Second
मादक पदार्थों के विरुद्ध संकुल संगठन पदाधिकारी एवं जेंडर सीआरपीएफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

संवाददाता: अनुज तिवारी,

मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत चियांकी स्थित सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल संगठन पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायतों के जेंडर सीआरपीएफ की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रशिक्षण का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। इसमें बताया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक सेहत पर विपरीत प्रभाव डालती है, बल्कि उसका गहरा असर परिवार और समाज पर भी पड़ता है।

कार्यक्रम का संचालन संध्या देवी और पूजा कुमारी द्वारा किया गया, जबकि बीएपी कृष्णा कुमार यादव (पाटन) की भी उपस्थिति रही। पाटन एवं तरसी प्रखंड के सभी पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया और मादक पदार्थों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports