संवाददाता: अनुज तिवारी, मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत चियांकी स्थित सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल संगठन पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायतों के जेंडर सीआरपीएफ की सक्रिय भागीदारी रही। प्रशिक्षण का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। इसमें बताया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक सेहत पर विपरीत प्रभाव डालती है, बल्कि उसका गहरा असर परिवार और समाज पर भी पड़ता…